- Hindi News
- राशन दुकान के ताले तोड़कर 7 बोरी शकर चुरा ले गए बदमाश
राशन दुकान के ताले तोड़कर 7 बोरी शकर चुरा ले गए बदमाश
गोगावां | नागमंदिररोड स्थित आिदम जाति सेवा संस्था क्र. 2 के रात्रि के समय अज्ञात चोरों ने शटर उचकाकर करीब 7 बोरी शकर के कट्टे चुरा लिए। बुधवार सुबह 10 बजे सेल्समैन कैलाश यादव दुकान खोलने पहुंचा तो दोनों शटरों के ताले टूटे मिले। अंदर शकर के 7 कट्टे करीब 3.74 क्विंटल नहीं दिखाई दिए। रात्रि के समय बारिश होने से दुकान के सामने चार पहिया वाहन के निशान भी मिले हैं। सेल्समैन श्री यादव ने गोगांवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संस्था प्रबंधक पर्वतसिंह गेहलोद ने बताया शकर की प्लास्टिक थैली में छत्रपति एसएस के भवानी नगर पुणे (महाराष्ट्र) िप्रंट था। श्री गेहलोद ने बताया इस तरह पहले भी चोरी हुई थी लेकिन आज तक पता नहीं चला। वरिष्ठ अफसरों को पत्र लिखकर चौकीदार की मांग की गई है। संस्था में कोई चौकीदार होने से आए दिन चोरी का डर बना रहता है। गोगावां पुलिस ने धारा 457, 380 के तहत केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की है।