स्कूल के पास गंदगी, सफाई की मांग
करही| ग्रामभुदरी की ईजीएस शाला के बच्चे स्कूल के पास फैल रहे कचरे से परेशान हैं। शाला प्रबंधन ने सफाई के लिए कई बार मांग उठाई है, लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं दिया जाता। ग्रामीणों ने बताया काफी समय से शाला के आसपास रास्ते पर गंदगी फैली है। कुछ लोगों ने स्कूल के सामने गोबर कचरे का ढेर लगा रखा है। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इधर स्वाइन फ्लू के कारण शिक्षकों में दहशत का माहौल है। शाला प्रधान पाठक चंदा कनेय ने बताया स्थिति से संकुल केंद्र गुलावड़, मंडलेश्वर में विभागीय अधिकारी एसडीएम को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया गया है।