नवदुर्गा उत्सव की तैयारी हुई पूरी
नवदुर्गा उत्सव की तैयारी हुई पूरी
करही| नवदुर्गाउत्सव के दौरान नगर के अति प्राचीन भवानी माता चौक में उत्सव के अंतिम 3 दिनों तक प्राचीन परंपरानुसार कार्यक्रम होंगे। आंबेडकर कॉलोनी, प्रकाश कॉलोनी, जनता कॉलोनी, चिनगुन रोड, पुरानी सुगर मिल कॉलोनी, बलाई समाज मोहल्ला, आखिपुरा आदि जगहों पर उत्सव को लेकर तैयारियां चल रही है। हे। दीपक जाट ने बताया 29 सितंबर को करही से जाम वाली पार्वती माता मंदिर तक भव्य चुनरी यात्रा निकाली जाएगी।