संझा माता बनाओ प्रतियोगिता हुई
संझा माता बनाओ प्रतियोगिता हुई
करही| नगरके सारस कला मंच द्वारा शास. कउमावि में मंगलवार को संझा माता बनाओ स्पर्धा हुई। मंच के केसी पाटीदार ने बताया स्कूल की 81 छात्राओं ने स्पर्धा में भाग लिया। मनमोहक आकर्षक संझा माता बनाकर मन मोह लिया। प्रतियोगिता में छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। शाला प्राचार्य अरुण सिंह, राजेश खेड़ेकर, नेमीचंद कावड़िया मौजूद रहे।