- Hindi News
- डी वार्मिंग डे : 49 हजार विद्यार्थी को खिलाएंगे कृमि नाशक गोली
डी-वार्मिंग डे : 49 हजार विद्यार्थी को खिलाएंगे कृमि नाशक गोली
खकनार | खकनारजनपद पंचायत में 10 फरवरी को नेशनल डीवार्मिंग डे (एनडीडी) पर क्षेत्र के 49 हजार बच्चों को क्रमी नाशक गोलियां खिलाई जाएगी। क्रमी नाशक गोली से बच्चे पेट में होने वाली बीमारियों से बचेंगे। स्वास्थ्य ठीक होने से बच्चों का सही पोषण होगा। इसको लेकर खकनार जनपद पंचायत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खकनार के बीएमओ एनके सेठिया ने प्राचार्यों और प्रधानपाठकों की बैठक ली। बैठक में नेशनल डीवार्मिंग-डे को लेकर बीएमओ एन के सेठिया ने बताया 10 फरवरी को स्कूली बच्चों को क्रीमी नाशक एलवो डायजॉल की गोली दी जाएगी। इससे बच्चे पेट में होने वाली बिमारियों से बच सकेंगे। क्षेत्र में 222 प्राथमिक स्कूल, 88 माध्यमिक स्कूल, 28 हाईस्कूल , 16 हायर सेकंडरी स्कूल के 49 हजार विद्यार्थी है। बैठक 11 बजे से 2 बजे तक चली।