बच्चों को कृमिनाशक टेबलेट खिलाई
सिरपुर | राष्ट्रीयकृमिनाशक दिवस के तहत खकनार जनपद पंचायत सभाकक्ष में बुधवार को कार्यशाला हुई। इस दौरान 45 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता और शिक्षक मौजूद थे। विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए जागरूक किया।आयरन की टेबलेट से एनीमिया दूर किया जा सकता है। कृमिनाशक टेबलेट पेट में होने वाले कृमि का नाश करती है। आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ता से कहा गया सभी बच्चों को दवा खिलाए। शासकीय स्वास्थ्य केंद्र खकनार के प्रभारी डॉ. एनके सेठिया, हायर सेकंडरी स्कूल प्राचार्य शशीकांत परमार, किशोर जाधव, राजेश शुक्ला, गणेश मालवीय, विजय सराटे, संतोष महाजन भी मौजूद थे।