पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनसंवाद : पुलिस नहीं रोक पा रही क्षेत्र में बढ़ती चोरियां

जनसंवाद : पुलिस नहीं रोक पा रही क्षेत्र में बढ़ती चोरियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ एसपी कुशवाह ने सुनीं ग्रामीणों की समस्या

भास्करसंवाददाता | खकनार

खकनारथाना परिसर में सोमवार को ग्राम सुरक्षा समिति द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम कराया गया। दोपहर 12 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में एसपी अनिलसिंह कुशवाह भी शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मांजरोद के राजेंद्र पवार ने एसपी से कहा पिछले दिनों मांजरोद और आसपास के गांवों के करीब 30-40 स्थानों से मोटर की केबल चोरी हुई है। लेकिन पुलिस ना तो बदमाशों को पकड़ पाई और ना ही चोरी की बढ़ती वारदातों पर रोक लगा सकी है। एसपी ने कहा मामले में जल्द पुख्ता कार्रवाई की जाएगी।

निलेश पासे ने बसों में हो रही ओवरलोडिंग से एसपी को अवगत कराया। उन्होंने कहा बस संचालकों की मनमानी से लोगों को परेशानी हो रही है। खकनार खुर्द के सरपंच नवलसिंह राठौर, जगन सरदार, शोभाराम पटेल, कमल सिंह ने कहा बिजली को लेकर हो रही परेशानी को लेकर कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। इसकी शिकायत करने बिजली कंपनी ऑफिस जाते हैं तो कार्यालय के प्रभारी अधिकारी डीपी जैन हमारे खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराते हैं। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान गजानन महाजन, प्रदीप जाधव, लल्लू महाराज, गजानन पाठक मौजूद थे।