सीसी रोड पर ग्रामीणों का विरोध
खकनार : आदिवासीउप योजना अंतर्गत ग्राम तुकईथड़ के वार्ड क्रमांक 19 में शिव मंदिर से मंडी रोड तक सीसी रोड बनाया जा रहा है। इसकी लागत पांच लाख रुपए है। दो महीने पहले पंचायत और ठेकेदार द्वारा इसमें से दो लाख रुपए निकाल लिए गए। लेकिन वार्डवासी रोड निर्माण को लेकर विरोध जता रहे हैं। उनका कहना है गांव में एक साल पहले इसी ठेकेदार ने सीसी रोड बनाया था। लेकिन यह एक साल में ही उखड़ने लगा है। ग्रामीणों ने बताया रोड निर्माण रोकने के लिए जनपद पंचायत सीईओ आरएस दंडोतिया और उपयंत्रियों से भी शिकायत की थी। सीईओ ने इसको लेकर आदेश भी दिए थे। बावजूद इसके यहां रोड निर्माण किया जा रहा है। निकाले गए दो लाख रुपए का ही कार्य यहां दर्शाया जा रहा है। जबकि यहां निर्माण अभी शुरू ही हुआ है।