- Hindi News
- रैली निकाल स्वाइन फ्लू से बचने की जानकारी दी
रैली निकाल स्वाइन फ्लू से बचने की जानकारी दी
रविवारको खकनार में स्वाइन फ्लू के प्रकोप से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रैली निकाली। रैली में स्लोगन, नारों से स्वाइन फ्लू बीमारी से बचाव की जानकारी दी। शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. एनके सेठिया, समस्त स्टाफ के कर्मचारियों द्वारा एच1, एन1 स्वाईन फ्लू वायरस से बचने के लिए संदेश दिया। रैली खकनार के विभिन्न मार्गो से होते हुए स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। इसमें समस्त स्टाफ, एएनएम स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।
डॉ. सेठिया ने बताया स्वाईन फ्लू बिमारी को नजर अंदाज करें। बीमारी के लक्षण है बुखार आना, सांस लेने में तकलीफ होना, गले में दर्द, जी मचलाना, खांसी कफ बढ़ना है। इन लक्षणो के महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेकर उपचार कराएं। बिना डॉक्टर की सलाह लिए कोई दवाई लें। इससे हर व्यक्ति द्वारा समय पर उपचार होने से बिमारी पर काबू पाया जा सकता है। स्वास्थ्य केंद्र में जांच के साथ ही साफ-सफाई पर भी ध्यान रखें।
स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने रैली निकाली।