पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हमें 30 योजनाओं पर 500 रुपए महीना मिल रहा है, मजदूर को एक दिन के 240 रुपए

हमें 30 योजनाओं पर 500 रुपए महीना मिल रहा है, मजदूर को एक दिन के 240 रुपए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे सहायक सचिव

भास्कर संवाददाता | सिरपुर

बुधवार को भी सहायक सचिव खकनार तहसील परिसर में धरने पर बैठे। इससे मनरेगा योजना व अन्य पंचायत के काम रुके रहे। सहायक सचिवों की नियमितिकरण व समय पर वेतन की मांग पर अभी कोई सहमति नहीं बनी है। उन्होंने कहा शासन दोहरा रवैया अपना रहा है। एक ओर मजदूर को एक दिन के 240 रुपए मजदूरी दी जा रही है। लेकिन 30 योजनाओं पर काम करने वाले सहायक सचिवों को 500 रुपए महीना मिल रहा है।

सहायक सचिवों ने बताया नियमितिकरण की मांग 1 फरवरी 2007 को शुरू हुई थी। लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ है। अब हड़ताल में वरिष्ठ अफसरों के दबाव बनाकर पत्रों के माध्यम से हमें धमकाया जा रहा है। कुछ सहायक सचिवों को 500 रुपए तक ही वेतन दिया जा रहा है। इससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए नियमितिकरण की मांग हो रही है। हड़ताल पर खकनार सहसचिव, अध्यक्ष रितेश महाजन, प्रदीप मावस्कर, राकेश दुसाने, रफीक मंसूरी सहित अन्य बैठे थे।

पंचायत धाबा, टेंभी, खकनार, खड़की, देवरी, खैरखेड़ा, सावली, धारबेलथड़, जामुनिया, साईंखेड़ा में निस्तार तालाब, कूप निर्माण, पशु शेड, मेड़ बंधान, इंदिरा आवास, खेत तालाब, सीसी रोड के काम रुके हुए हैं। इस साल बारिश नहीं होने से पहले ही मजदूरों को काम नहीं मिल रहा। इस हड़ताल से हालत और बिगड़ गई है।

खकनार तहसील में तीसरे दिन भी रोजगार सहायक हड़ताल पर बैठे रहे।

खबरें और भी हैं...