खकनार ब्लॉक में एनजीओ ने किया सहयोग
खकनार ब्लॉक में एनजीओ ने किया सहयोग
सिरपुर | खकनार ब्लॉक की सभी शासकीय और निजी स्कूलों में बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाई गई। इसमें एनजीओ संस्थाओं ने भाग लेकर बच्चों को दवाई बांटी। कार्यक्रम में एसीएफ, एफएचएफ संस्था के फील्ड अफसर संदीप देवल, राहुल हिरवे, गौरव सोनी और सुरेश खांडे द्वारा निजी स्कूलों को दवा वितरित की गई। इसमें 1600 गोलियां निजी स्कूलों को भी दी गई।