खकनार: ग्रामनिमंदड़ की सबसे बुजुर्ग मैनाबाई आनंदा चौधरी (95) का बुधवार सुबह 8 बजे निधन हो गया। गांव के मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में आसपास के पांच गांवों सहित महाराष्ट्र के एक हजार लोगों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।