पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वायरल फीवर से हफ्ते भर में दो मौत

वायरल फीवर से हफ्ते भर में दो मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वायरल फीवर से हफ्ते भर में दो मौत

खकनार | क्षेत्रमें वायरल फीवर का प्रकोप जारी है। ग्राम भौराघाट में एक सप्ताह में दो लोगों की मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग जागा। मंगलवार को गांव में शिविर लगाया गया। बीएमओ डॉ. एनके सेठिया ने टीम के साथ मरीजों की जांच की। लोगों से पूछने पर पता चला ग्रामीण इलाज कराने के बजाय ओझाओं से झाड़-फूंक करवा रहे हैं। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर लोग डॉक्टर के पास पहुंच रहे हैं। खकनार में स्वास्थ्य सेवा सिर्फ बीएमओ डॉ. एनके सेठिया के भरोसे है। खकनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा डॉ. सेठिया के पास 32 उप स्वास्थ्य केंद्रों की जिम्मेदारी भी है। खकनार स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के आठ पद रिक्त हैं। डॉ. सेठिया अमुल्ला में पदस्थ हैं। उन्हें सभी सरकारी काम भी देखना पड़ रहे हैं। एक महिला डॉक्टर की नियुक्ति के आदेश हो चुके हैं। लेकिन डॉक्टर कार्यभार लेना नहीं चाहतीं। लोगों को यहां पोस्टमार्टम के लिए भी कई घंटे तक इंतजार करना पड़ता है।