- Hindi News
- शिक्षक समय पर नहीं पहुंच रहे स्कूल, पढ़ाई प्रभावित
शिक्षक समय पर नहीं पहुंच रहे स्कूल, पढ़ाई प्रभावित
भास्कर संवाददाता | डोईफोड़िया
खकनारब्लॉक में शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। स्कूल लगने के दौरान शिक्षक बस स्टैंड पर नजर रहे हैं। यही नहीं छुट्टी होने से पहले ही वे स्कूल छोड़ रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल खुलने का समय 10.30 बजे है। लेकिन शिक्षक 11 बजे तक डोईफोड़िया बस स्टैंड पर नजर रहे हैं। छुट्टी होने का समय शाम 4.30 बजे है। लेकिन शिक्षक 4 बजे ही स्कूल छोड़ रहे हैं।
ऐसी ही मनमानी मंगलवार को नायर के शासकीय माध्यमिक स्कूल में नजर आई। यहां प्रधान पाठक एसी नागोत्रा, एक शिक्षक और दो अतिथि शिक्षक नदारद थे। शिक्षकों के नहीं होने से बच्चे बाहर खेलते रहे। ग्रामीण अजय महाजन, दिनेश महाजन, हीरामन महाजन, ज्ञानेश्वर महाजन ने बताया इसके 15 दिन पहले भी ऐसे ही हालात बने थे। दिनेश महाजन ने प्रधान पाठक पर बच्चों को अपशब्द कहने का आरोप लगाया। इसकी शिकायत डोईफोड़िया संकुल प्रभारी आरएस ठाकुर से भी की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि शासकीय स्कूल में बच्चों को शिक्षा नहीं मिल पा रही है। सक्षम लोगों के बच्चे प्राइवेट स्कूल में पढ़ रहे हैं।
झाड़ियोंके बीच से गुजर रहे विद्यार्थी
स्कूलपरिसर में सफाई भी नहीं करवाई जा रही है। स्कूल के सामने घास बड़ी हो गई है। विद्यार्थी झाड़ियों के बीच से आना-जाना कर रहे हैं। स्कूल प्रबंधन द्वारा झाड़ियां नहीं कटवाई जा रही है। ऐसे में यहां जहरीले जीवों का डर बना हुआ है। सुविधाघर भी टूटा पड़ा है। यहां भी झाड़ियां उग आईं हैं। अफसर कभी स्कूल की सुध लेने नहीं पहुंचे। इस कारण शिक्षक मनमानी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने व्यवस्था में सुधार की मांग की है।