सब्जी परोसने की बात पर मारपीट
सब्जी परोसने की बात पर मारपीट
खकनार:ग्रामनागझिरी में शुक्रवार शाम 7 बजे आदिवासी भूरा भीलाला के यहां पूजा चल रही थी। इस दौरान नागझिरी निवासी सुभाष महेंद्रसिंह को सब्जी कम परोसने की बात पर विवाद हो गया। गालीगलौज के साथ मारपीट हुई। पत्थर भी चले। इसको लेकर सुभाष ने खकनार थाने में नांदुराकलां निवासी कालू रतन, धनसिंह रतन, रेनसिंह के खिलाफ शिकायत की। इसके बाद भी सुभाष, गुट्या महेंद्र और कालू रतन, धनसिंह के बीच मारपीट हुई। पुलिस ने केस दर्ज किया है।