पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों के लिए यूरिया नहीं, भाजपा नेताओं की तिजोरियां भर रही सरकार

किसानों के लिए यूरिया नहीं, भाजपा नेताओं की तिजोरियां भर रही सरकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशऔर केंद्र की भाजपा सरकार ने आम नागरिक, किसानों और गरीबों के साथ धोखा किया है। चुनाव से पहले नियमों को ताक में रखकर लाखों बीपीएल कार्ड बनाए गए। चुनाव के बाद अपात्रों के साथ ही पात्र गरीबों के बीपीएल कार्ड भी निरस्त कर दिए गए। प्रदेश में यूरिया की किल्लत है। किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। ब्लैक मार्केटिंग से किसान परेशान हैं। लेकिन सरकार भाजपा नेताओं की तिजोरियां भर रही है। खकनार के मुख्य बाजार में जिला कांग्रेस कमेटी के धरना प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी ने यह बात कही। कांग्रेसियों ने केंद्र और राज्य सरकारी की नीतियों पर आक्रोश जताया। इसके बाद राज्यपाल के नाम एसडीएम सूरज नागर को ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेसियों ने एसडीएम सूरज नागर को ज्ञापन सौंपा।