- Hindi News
- निमंदड में डायरिया फैला 200 से अधिक बीमार
निमंदड में डायरिया फैला 200 से अधिक बीमार
खकनारक्षेत्र के ग्राम निमंदड़ में डायरिया फैल गया है। यहां करीब 200 से अधिक लोग बीमार पड़े है। सोमवार को गांव में कुछ लोगों को दस्त-उल्टी की शिकायत हुई थी। आधी रात से उल्टी-दस्त की शिकायत लोगों में बढ़ने लगी। करीब 50 मरीजों को खकनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। कुछ परिजन मरीजों को जिला मुख्यालय और महाराष्ट्र के जलगांव ले गए।
सूचना मिलने पर मंगलवार सुबह गांव पहुंचे डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की। सीएमएचओ ऑफिस से रवींद्र राजपूत सुबह 9 बजे पहुंचे। उन्होंने पानी का सेंपल लिया है। खकनार स्वास्थ्य केंद्र में 10 मरीजों को भर्ती किया गया। बाकी को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। इसमें मुख्य बात यह है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. एनके सेठिया अवकाश पर होने के कारण आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज किया। इसके बाद डॉ स्वाति दुबे ने मरीजों का इलाज किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बीएमओ के होने से कर्मचारियों द्वारा मरीजों को पानी भी नहीं पीने दिया जा रहा है। इस संबंध में कर्मचारियों ने बताया पानी की व्यवस्था नीचे रखी गई है। लेकिन नीचे भी पानी की टंकी खाली पड़ी नजर आई। मरीज पानी के लिए परेशान होते रहे। निमंदड के लोगों ने अंदेशा जताया कि पंचायत की नल जल योजना की पाइप लाइन यहां से लिंक है। पाइप लाइन से सप्लाय होने वाले पानी में कुछ गड़बडी हुई होगी। तभी यह बीमारी फैली है। कुछ घरों में आरओ मशीन लगी है। जो स्वयं के बोरवेल से पानी ले रहे है लेकिन उन घरों में भी उल्टी-दस्त की शिकायत सामने आई है। इससे लोगों को समझ नहीं रहा है कि बीमारी कहां से फैल रही है। निमंदड़ पंचायत उप सरपंच अशोक चौधरी का कहना है 8 से 10 दिन से मरीज मिल रहे है। उनको गांव के एएनएम द्वारा बताया गया था कि अस्पताल जाकर इलाज कराए।
लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया।