- Hindi News
- किसान के मकान में लगी आग, 1 घंटे में सामान खाक
किसान के मकान में लगी आग, 1 घंटे में सामान खाक
भास्कर संवाददाता | डोईफोडिया
सोमवाररात 8 बजे नांदुराकलां के शंकरफाल्या क्षेत्र में एक किसान के मकान में आग लग गई। किसान भांगड़ा जलाल भीलाला ने बताया आग से घर के अंदर रखा सामान खाक हो गया। उसमें 15 क्विंटल कपास, मक्का बेचकर कमाए 30 हजार रुपए, 25 हजार के सोने के गहने, 50 हजार की खाद सहित अन्य सामान जल गया। आग लगते ही पड़ोसियों ने हैंडपंप से पानी लाकर डाला। बाल्टियों से पानी डाकर करीब 1 घंटे में आग बुझाई। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। किसान को डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ।
किसान भांगड़ा ने बताया घर में मां कालीबाई पिता जलाल मौजूद थे। आग लगने के बाद दोनों घर से बाहर निकल गए। भांगड़ा प|ी के साथ खेत में सिंचाई करने गए थे। किसान का परिवार खेती पर निर्भर है। कर्ज लेकर फसल लगाई है। ग्रामीणों ने बताया जनपद पंचायत खकनार क्षेत्र के लिए फायर बिग्रेड नहीं होने के कारण आग लगने पर लोगों को बुझाना पड़ रही है। खकनार क्षेत्र में करीब 100 गांव है। बावजूद इसके फायर बिग्रेड की व्यवस्था नहीं की जा रही है।