कृषि अफसरों ने भंडारण के निर्देश दिए
कृषि अफसरों ने भंडारण के निर्देश दिए
खकनार| बुधवारको खकनार विकासखंड वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी उर्वरक निरीक्षक केआर पवार ने तुकईथड़ डबल लॉक केंद्र का निरीक्षण किया था। यहां युरिया खाद के 8 हजार बेग का भंडारण पाया गया है। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी और उर्वरक निरीक्षक श्री पवार ने कहा किसानों को युरिया वितरण के लिए सहकारी समितियों को आरो काटने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्हें युरिया भंडारण करने के लिए कहा गया है। दो-चार दीन बाद निजी विक्रेताओं के यहां भी युरिया का भंडारण किया जाएगा। क्षेत्र में युरिया खाद की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।