1200 श्रद्धालु आज जाएंगे महेश्वर
डोईफोड़िया| खकनारतहसील से मंगलवार सुबह 6 बजे 1200 श्रद्धालु 22 वाहनों से महेश्वर जाएंगे। ये सभी वहां होने वाले मां नर्मदा हिंदू महासंगम में शामिल होंगे। इसको लेकर सोमवार शाम 6 बजे तक खकनार के सभी चिह्नित स्थानों पर धर्म रक्षा समिति के 22 वाहन पहुंच गए। वाहनों के स्थान की पहचान के लिए झंडे लगाए गए हैं। मंगलवार सुबह ग्रामीण क्षेत्रों में जहां मां नर्मदा जल से भरे कलशों की स्थापना हुई है वहां जल से भगवान का अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद कलशों में गांव की मिट्टी और जल भरकर महेश्वर ले जाया जाएगा। महेश्वर में पूजा-अर्चना की जाएगी। खकनार तहसील कार्यवाह गजानन दुबे ने बताया मंगलवार सुबह 6 बजे तहसील के 45 गांवों से 22 वाहनों द्वारा करीब 1200 श्रद्धालु महेश्वर रवाना होंगे। खकनार के सभी चिह्नित स्थानों पर धर्म रक्षा समिति के 22 वाहन पहुंच गए। वाहनों के स्थान की पहचान के लिए झंडे लगाए गए हैं।