- Hindi News
- पानी के जमाव से पनप रहे मच्छर, फैल रहा वायरल
पानी के जमाव से पनप रहे मच्छर, फैल रहा वायरल
भास्कर संवाददाता |डोइफोड़िया
बारिशका पानी जगह-जगह जमा है। जमा पानी और गंदगी के कारण बड़ी संख्या में मच्छर पनप रहे हैं। गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियां फैल रही है। गांवों में वायरल फीवर फैल रहा है। हर दिन उल्टी, दस्त, सर्दी, खांसी के मरीज बढ़ रहे है। बावजूद इसके सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पंचायतों द्वारा जमा पानी की निकासी नहीं की जा रही है। अफसरों का ध्यान नहीं होने के कारण सरपंच, सचिव लापरवाही बरत रहे है।
बोहराघाट में लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में रहे हैं। बच्चे ज्यादा बीमार हो रहे हैं। पंचायत ध्यान नहीं दे रही है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर साफ-सफाई की सलाह दी जा रही है। कुछ दिन पहले मौसमी बीमारियों का प्रकोप ज्यादा था। दो दिन पहले गांव में शिविर लगाया गया। इसमें मरीजाें की जांच की गई। बीमारियों से निपटने के लिए लोगों काे सफाई रखने की हिदायत दी। जांच में 11 मरीज वायरल फीवर से ग्रसित पाए गए। मरीजों को दवाई वितरित की गई। इसके अलावा स्लाइड बनाकर जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खकनार भेजा गया। इसके अलावा मच्छरों को नष्ट करने के लिए लार्वा की सर्चिंग की गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने टेमाफास्ट दवाई का छिड़काव किया। स्वास्थ्य टीम में तीन एएनएम, एक सुपरवाइजर, एक एमपीडब्ल्यू और एक आशा कार्यकर्ता शामिल है।
मच्छरोंसे लोग परेशान
निंबोला| बारिशथमने के बाद गांव में मच्छरों की संख्या बढ़ गई है। उगी घास और पानी जमा होने के कारण मच्छर पनप रहे है। लोगों की बीमारियों का अंदेशा है। लोगों का कहना है उगी घास को उखाड़ा जाना चाहिए। नालियों में दवाईयों का छिड़काव करना चाहिए।