पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीच सड़क से निकाली नाली, लाेग परेशान

बीच सड़क से निकाली नाली, लाेग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| डोईफोड़िया

ग्रामबलवाड़ा में रोड के बीच से नाली निकाली गई है। इस कारण लोग परेशान हो रहे हैं। सबसे अधिक दिक्कत वाहन चालकों को झेलना पड़ रही है। रोड पंच परमेश्वर योजना के तहत बनाया गया था। इसके बीच में ही नाली बना दी गई। पहले यहां फर्शी लगाई गई थी। वाहनों के निकलने से फर्सी टूट गई। इसके बाद से यहां लोग फजीहत झेल रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है नाली पर लगाई गई फर्शी दो साल से टूटी पड़ी है। तब से नाली खुली पड़ी है। कई बार शिकायत करने के बाद भी सरपंच-सचिव समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। रात में यहां खतरा अधिक रहता है। कई बाइक सवार खुली नाली के कारण गिरकर घायल हो चुके हैं। ग्राम पंचायत ताजनापुर के तहत आने वाले बलवाड़ा के ग्रामीण कड़ू महाजन, धर्मेंद्र कुशवाह, सुनील कुशवाह ने बताया नाली दुरूस्त नहीं की जाने के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। सरपंच कन्हैया पटेल ने बताया नाली का काम कराने में खर्च ज्यादा आएगा। जनपद पंचायत खकनार से इसके लिए बजट की मांग करेंगे। राशि मिलने पर नाली दुरूस्त करा दी जाएगी।