पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जंगली सूअर कर रहे मक्का फसल बर्बाद

जंगली सूअर कर रहे मक्का फसल बर्बाद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | डोईफोड़िया

डोईफोड़ियाक्षेत्र के खेतों में जंगली सूअर मक्का फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अब तक किसान कई एकड़ में लगी फसल बर्बाद कर चुके हैं। अकेले निमंदड़ के खेतों में 40 एकड़ और ताजनापुर में पांच एकड़ मक्का फसल को जंगली सूअर बर्बाद कर चुके हैं। झुंड में आने वाले सूअर ग्रामीणों पर हमला भी कर रहे हैं। इस कारण ग्रामीण खेत जाने में डर रहे हैं। फसल को हो रहे नुकसान से किसानों की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने जंगली सूअरों की रोकथाम की मांग की है।

किसानों ने बताया सिंचाई करने खेत पहुंचो तो जंगली सूअरों के पैरों के निशान के साथ ही फसल उखड़ी मिलती है। निमंदड़ के किसान किशोर वासनकर, नितिन महाजन ने बताया 2 हजार एकड़ में मक्का लगा हुआ है। इसमें से 40 एकड़ से अधिक फसल जंगली सूअरों ने नष्ट कर दी है। खकनार के विजय चौधरी ने बताया जंगली सूअर खेत में घूसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ताजनापुर के मुरलीधर पाटील, पंडित चौधरी, दिलीप पटेल, राजेश श्याम ने बताया पिछले दो दिन से जंगली सूअर खेतों में पहुंच रहे हैं। गर्मी शुरू होने के कारण पानी की तलाश में जंगली सूअर खेतों में पहुंच रहे हैं। खकनार के वन विभाग में रेंजर नहीं है। ताजनापुर में 150 एकड़ में मक्का फसल लगी है। इसमें से दो दिनों में सूअर 5 एकड़ फसल नष्ट कर चुके हैं। ताजनापुर, डोईफोड़िया, खकनार, निमंदड़, शेखापुर गांवों के किसान जंगली सूअरों के कारण परेशान हैं।

जंगली सूअर ने मक्का फसल नष्ट की।

रोष