हड़ताल का चौथा दिन नहीं आए एसडीएम
खकनार तहसील परिसर में सहायक सचिवाें का संघ हड़ताल के चौथे दिन शुक्रवार को समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपने वाला था। लेकिन दिनभर सहायक सचिव शिकायत पत्र लेकर खड़े रहे। एसडीएम के नहीं आने के कारण समस्याएं नहीं बता सके। इस पर संघ के सदस्यों ने आक्रोश व्यक्त किया।
शुक्रवार को एसडीएम शंकरलाल सिंघाड़े जनपद में चल रहे कार्यों की समीक्षा के लिए खकनार में रहते हैं। इस कारण सहायक सचिव संघ के सदस्यों ने समस्याओं को लेकर ज्ञापन तैयार किया। जिलाध्यक्ष जहीर खान ने बताया सदस्य दिनभर एसडीएम के आने का इंतजार करते रहे। लेकिन वे नहीं आए। फोन पर संपर्क करना चाहा लेकिन फोन बंद रहा। जिससे हम समस्याएं नहीं बता सके। शासन हमारी और मजदूरों की समस्याओं को लेकर संवेदनहीनता दिखा रहा है। इससे सभी को परेशानी हो रही है। जिम्मेदार अफसरों को जल्द हमारी समस्याओं पर ध्यान देकर निराकरण करना चाहिए। शुक्रवार को खकनार तहसील में बड़ी संख्या में सहायक सचिव धरने पर बैठे।
समस्याओं को लेकर तैयार किया ज्ञापन लेकर सहायक सचिव खड़े रहे।