रैली निकालकर देवी सरस्वती की पूजा की
भास्कर संवाददाता | डोईफोड़िया
खकनार के सरस्वती शिशु मंदिर में वसंत पंचमी समर्थन दिवस के रूप में मनाई गई। समर्थन दिवस पर स्कूल के विद्यार्थियों ने रैली निकाली। इसमें स्कूल के शिक्षक और पालक शामिल हुए। गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए शिव मंदिर पहुंचे। यहां विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
प्राचार्य अजय पाराशर ने विद्यार्थियों को वसंत पंचमी का महत्व बताया। उन्होंने कहा- वसंत पंचमी विद्या की देवी सरस्वती से जुड़ा है। सरस्वती माता विद्यार्थियों को विद्या देती है। वसंत पंचमी के दिन सरस्वती माता का पूजन करने से ज्ञान बढ़ता है। शुरुआत में दीप प्रज्ज्वलन और माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला। कार्यक्रम में आचार्य किशोर चौहान, विनोद राठौर, ममता महाजन, प्रियंका महाजन सहित अन्य उपस्थित थे।
आयोजन
खकनार में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने रैली निकाली।