पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दूसरों से हेलमेट उधार लेकर भरवाया पेट्रोल

दूसरों से हेलमेट उधार लेकर भरवाया पेट्रोल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | डोईफोड़िया

कलेक्टर के आदेश के बाद मंगलवार से खकनार तहसील के डोईफोड़िया, देड़तलाई और खकनार पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिया गया। कई बाइक चालकों ने कहा कल से हेलमेट पहनकर आएंगे आज दे दो । पेट्रोल नहीं भरा तो बाइक रास्ते में बंद हो जाएगी हम घर नहीं पहुंच पाएंगे। इस तरह के निवेदन लोगों ने किए। लेकिन कर्मचारियों ने पेट्रोल नहीं दिया। कुछ लोगों ने रोड के पास से हेलमेट लेकर पेट्रोल भरवाया।

डोईफोड़िया में मंगलवार को हाट बाजार लगा। इस कारण पेट्रोल पंप पर काफी भीड़ रही। कई लोग पेट्रोल नहीं मिलने से नाराज होकर चले गए। कई लोगों की पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों से कहासुनी भी हुई। डोईफोड़िया में 20 से अधिक गांवों से लोग पेट्रोल भरवाने के लिए पहुंचते हैं। ग्रामीणों ने बताया अचानक नियम लागू कर देने से हेलमेट नहीं ले पाए। हमें पहले से सूचना नहीं दी गई।

पेट्रोल पंप पर हेलमेट पहने बाइक सवारों को ही पेट्रोल दिया गया।

हाईवे पर निंबोला पुलिस ने सर्चिंग कर बाइक चालकों को समझाइश दी।

कार्रवाई
खबरें और भी हैं...