उपयंत्री, सचिव संगठनों ने समर्थन दिया
खकनार | ग्राम रोजगार सहायक सचिव कर्मचारी संघ नियमितिकरण की मांग को लेकर हड़ताल पर है। दूसरे दिन भी सहायक सचिव तहसील परिसर में धरने पर बैठे रहे। उपयंत्री संगठन, सचिव संगठन जनपद पंचायत खकनार ने रोजगार सहायकों की मांग को समर्थन दिया है। हड़ताल होने से शासन की सभी योजनाओं पर काम रुका हुआ है। स्वच्छ भारत मिशन, इंदिरा आवास, पेंशन, फूड कूपन के काम नहीं हो रहे। इससे ग्रामीणों को शासन की योजनाओं से वंचित होना पड़ रहा है। गांवों में काम प्रभावित हो रहे हैं। अध्यक्ष रितेश गायकवाड़, सचिव प्रदीप मावस्कर, संगठन सचिव अरूण रमित, मुख्य लेखापाल विनोद यादव, मीडिया प्रभारी रफीक मंसूरी, संजय राजाराम, शाहबीर तड़वी सहित सभी रोजगार संघ सदस्य उपस्थित थे।