पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचना ही सच्ची श्रद्धांजलि

समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचना ही सच्ची श्रद्धांजलि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि पर भाजपा मंडल प्रभारी ने कहा

भास्कर संवाददाता | खकनार

समाज के सबसे अंतिम छोर पर स्थित गरीब को भी शासन की योजनाओं से लाभान्वित कर उसे मुख्यधारा में शामिल करने योग्य बनाना ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यह हर भाजपा कार्यकर्ता का उद्देश्य होना चाहिए। इस दिन को समर्पण दिवस के रूप में मनाया जाता है और यह पूरा साल शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

यह बात भाजपा खकनार मंडल प्रभारी संजय अग्रवाल ने खकनार रेस्ट हाउस में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कही। नवगठित खकनार भाजपा मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से कहा पंडित दीनदयाल के बताए मार्ग पर चलें। संगठन और सरकार के माध्यम से विकास कार्यों से जनता को अवगत कराएं। सरकार की सभी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए काम करें। मीडिया प्रभारी राजेश रायलीवाला ने बताया कार्यक्रम में लांस नायक हनुमंथप्पा को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष संजय सहगल, अशोक कुरील, राहुल जाधव, अरूण पाटील, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अश्विन शिवहरे, प्रवीण पाटील सहित अन्य मौजूद थे।

खकनार भाजपा मंडल सदस्यों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर मार्ल्यापण किया।

खबरें और भी हैं...