पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक फिसलने से एक की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तलवाड़ी | शिवाबाबा के दर्शन कर लौट रहे युवकों की बाइक फिसल गई। इससे एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया। हादसा तलावड़ी के पास बुधवार रात 10 बजे हुआ। एक युवक घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक गव्हाना निवासी ज्ञानेश्वर साहेबराव (55) साथी भगवान सुतार के साथ शिवाबाबा के दर्शन करने के लिए गया था। दर्शन कर दोनों घर लौट रहे थे। तलावड़ी के पास बाइक एमपी 12एमएच 2857 संतुलन बिगड़ने से गिर गई। बताते हैं दोनाें नशे में थे। ज्ञानेश्वर की मौके पर मौत हो गई। भगवान घायल हो गया। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को खबर दी। शव और घायल को खकनार अस्पताल ले गए। गुरुवार को पीएम के बाद ज्ञानेश्वर का शव परिजन को सौंपा गया।

खबरें और भी हैं...