रैली निकाली, स्नेह शिविर आज से
खेतिया | एकीकृतबाल विकास परियोजन पानसेमल के सेक्टर खेतिया के निसरपुर में सुपोषण अभियान के तहत स्नेह शिविर के आयोजन में जन जागरुकता रैली निकाली गई। पर्यवेक्षक एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी चंद्रकांता जैन ने रैली में महिलाओं बालिकाओं को व्यवहार परिर्वतन के लिए प्रोत्साहित करते हुए हाथ धुलाई एवं स्वच्छता की जानकारी दी। उन्होंने बताया 12 दिनी स्नेह शिविर 9 फरवरी से शुरू होगा। इसमें अतिकम वजन के बच्चों को नाश्ता, भोजन, तीसरा मील एवं जन सहयोग से प्राप्त फल दिए जाएंगे।