पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर लगाकर दे रहे केंद्र की जानकारी

शिविर लगाकर दे रहे केंद्र की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ रोजगार दिलाने के लिए सेंटर वर्क स्किल इंडिया ने स्थापित किए दो केंद्र

भास्करसंवाददाता | खेतिया

केंद्रशासन की योजनांतर्गत बेरोजगारों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। बेरोजगारों को दी जाने वाली निःशुल्क प्रशिक्षण खेतिया केंद्र के प्रभारी मुकेश अंबे ने बताया केंद्र एवं प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वाधान में आजीविका मिशन के माध्यम से केंद्र शासन ने देश में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए जगह-जगह सेंटर वर्कस्कील इंडिया के माध्यम से केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत बड़वानी जिले में बड़वानी और खेतिया में केंद्र स्थापित किया गया है। ग्रामीण आजीविका मिशन संकुल खेतिया ने हनुमान चौक स्थित मराठा मंगल भवन में कार्यक्रम कर इस योजना के अंतर्गत उपस्थित महिलाओं को जानकारी दी गई। इस योजना के अंतर्गत दो माह के निःशुल्क प्रशिक्षण में हिस्सा लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों को अपने गांव से प्रशिक्षण केंद्र तक आने-जाने का परिवहन खर्च 40 रुपए और एक समय भोजन के 60 रुपए दिए जाएंगे। जो उनके व्यक्तिगत बैंक खाते में जमा किया जाएगा।

भातकी में आयोजित शिविर में बेरोजगारों को जानकारी देते केंद्र प्रभारी अंबे।