- Hindi News
- बड़वानी के घोडे़ हीरा चेतक और घोड़ी ऐश्वर्या मेले में आए
बड़वानी के घोडे़ हीरा-चेतक और घोड़ी ऐश्वर्या मेले में आए
जिला मुख्यालय बड़वानी से घोड़ा हीरा, चेतक और घोड़ी ऐश्वर्या ने भी सांरगखेड़ा के बाजार में दस्तक दी है। इसकी ऊंची कीमत रखी है। नगर के पास महाराष्ट्र राज्य के ग्राम सारंगखेड़ा में दत्त जयंती से चल रहे 15 दिनी मेले के मुख्य आकर्षण का केंद्र घोड़ा बाजार में अभी तक 2100 घोड़े शामिल हुए हैं। मेले में पांच दिन तक एक करोड़ 95 लाख 9900 रुपए से अधिक का कारोबार हो चुका है। दूर-दूर से घोड़ा शौकीन इस घोड़ा बाजार में खरीदी के लिए रहे हैं।
बड़वानी कालजी चौक देवसिंह मार्ग से आए इन तीनों के मालिक तसव्वर पिता गुल मोहम्मद मिर्जा ने बताया मैं इस मेले में 25 साल से रहा हूं। इस साल मैं अपने 29 माह और 63 इंची ऊंचाई वाला घोड़ा हीरा जिसकी कीमत 21 लाख, 18 माह और 62 इंच ऊंचाई वाले घोड़े चेतक जिसकी कीमत 15 लाख एवं 24 माह 63 इंच की ऊंचाई वाली घोड़ी ऐश्वर्या जिसकी कीमत 15 लाख बिक्री के लिए रखी है। मैंने अपने इन घोड़ा-घोड़ी की रख-रखाव बतौर इनके समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए एक व्यक्तिगत डॉक्टर की नियुक्ति कर रखी है। साथ ही साथ इनको समय-समय पर दिए जाने वाले खाद्य पदार्थों का एक चार्ट भी बना रखा है। इसके अाधार पर समय-समय पर अंडे, दूध, घी और चना दाल दी जाती है।
दत्त जयंती पर आयोजित मेले में शामिल घोड़ा हीरा, चेतक और घोड़ी ऐश्वर्या।