पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक से सागौन ले जाते एक काे पकड़ा

बाइक से सागौन ले जाते एक काे पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाइक से सागौन ले जाते एक काे पकड़ा

खेतिया|वन विभागके कर्मियों ने रात गश्त के दौरान बांद्रियाबड़ में बाइक से सागौन की लकड़ी परिवहन करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। लकड़ी बाइक जब्त भी जब्त की। रेंज अधिकारी एसी श्रीवास्तव ने बताया 14 सितंबर की रात में डिप्टी रेंजर खेतिया आरएन मालवीया वन कर्मियों ने गश्त के दौरान राखीखुर्द निवासी रामा पिता फत्या को बांद्रियाबड़ के पास बाइक से सागौन इमारती लकड़ी 9 नग परिवहन करते हुए गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सागौन इमारती लकड़ी के 9 नगर जब्त कर परिवहन में उपयोग ली जा रही बाइक (एमपी 46 एम 7103) जब्त कर आरोपी के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी को खेतिया न्यायालय पेशकर जेल भेजा गया।