- Hindi News
- खेतिया में 4500 रुपए से शुरू हुई कपास की खरीदी, 80 वाहन पहुंचे
खेतिया में 4500 रुपए से शुरू हुई कपास की खरीदी, 80 वाहन पहुंचे
कपास की खरीदी करते व्यापारी।
भास्कर संवाददाता|खेतिया
सोमवारको नगर के मंडी परिसर में कपास नीलामी का हुआ शुभारंभ हुआ। इसमें पहले दिन कपास के 80 वाहन नीलामी के लिए पहुंचे। जो 4500 रुपए क्विंटल के भाव से खरीदे गए। मंडी सचिव इंद्रपालसिंह गुर्जर ने बताया सोमवार को नए सीजन के शुभारंभ किया इसमें छोटे बड़े करीब 80 वाहन के साथ 17 बैलगाडी की आवक रही। इस दौरान अध्यक्ष मनोहर पटेल, उपाध्यक्ष पंडित निकुम, व्यापारी प्रतिनिधि संजय अग्रवाल, किसान सदस्य शिवाजी सुरमल, वागरिया बादशाह सहित काटन व्यवसायी युवा उद्योगपति मौजूद थे।