कलाल समाज का सम्मेलन महाराष्ट्र में
कलाल समाज का सम्मेलन महाराष्ट्र में
खेतिया| कलालसमाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन 16 नवंबर को तलोदा (महाराष्ट्र) में होगा। अखिल भारतीय जायसवाल समाज के संभागीय सहसचिव बिहारीलाल चौहान ने बताया सीमावर्ती महाराष्ट्र राज्य के तलोदा जिला नंदूरबार में सर्ववर्गीय कलाल समाज के नवयुवक मंडल ने विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिचय सम्मेलन का आयोजन 16 नवंबर को होगा। इसमें महाराष्ट्र के साथ-साथ सीमावर्ती राज्य मप्र और गुजरात के समाजजन बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले विवाह योग्य युवक-युवतियों की प्रविष्टि की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर है। इस संबंध में आयोजक समिति के अध्यक्ष विनायक राजेंद्र सा कलाल और सचिव कौशल भगवानसा कलाल से संपर्क किया जा सकता है।