- Hindi News
- एकमुश्त राशि जमा कराने पर ब्याज में मिलेगी 8%की छूट
एकमुश्त राशि जमा कराने पर ब्याज में मिलेगी 8%की छूट
जलकर के 23 प्रकरणों में होगी लाखों की वसूली-
नगरपालिका ने मेगा लोक अदालत के लिए जलकर के बकायादारों की सूची तैयार की है। सीएमओ कुशलसिंह डोडवे राजस्व शाखा के वसूली अधिकारी जुल्फीकार शेख ने बताया 23 प्रकरणों में करीब 3 लाख रुपए की वसूली होना है। वहीं संपत्ति कर में बड़े बकायादार अधिक नहीं है। आगामी दिनों में शहर में शिविर लगाकर करों की वसूली की जाएगी। उधर, बैंकर्स भी बकायादारों की सूची तैयार कर तहसील मुख्यालयों पर जमा करा रहे हैं। एलडीएम रमण कांबले ने बताया लीड बैंक तक बकायादारों की सूची नहीं आई है। इसी तरह परिवार परामर्श केंद्र भी घरेलू हिंसा के मामलों की सूची बना रहा है।
भास्कर संवाददाता| बड़वानी
जिलेके बड़वानी, राजपुर, सेंधवा, खेतिया अंजड़ में 13 दिसंबर को मेगा लोक अदालत लगेगी। इसमें बैंक, नगर पालिका, बिजली चोरी, चेक बाउंस, घरेलू हिंसा के प्रकरणों का समझौते के आधार पर करीब 3 हजार प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। लोक अदालत में बिजली कंपनी के 89.84 लाख रुपए के 672 प्रकरण रखे जाएंगे। एकमुश्त भुगतान पर बिजली कंपनी ब्याज पर 8 फीसदी की छूट दी जाएगी। विविकं के जगन्नाथ पाटीदार ने बताया न्यायालय के माध्यम से 120 प्रकरणों में समझौता हो चुका है। इन प्रकरणों से बिजली कंपनी की 14.34 लाख रुपए की वसूली हुई है। बिजली कंपनी के विधि सहायक बलदाऊ मिश्रा ने बताया पंचनामा बनाने के बाद से चक्रवर्ती ब्याज के आधार पर 16 फीसदी वार्षिक छूट दी जाएगी। ब्याज की गणना हर छह माह में होना है। इसके चलते प्रकरणों में एकमुश्त राशि जमा कराने पर 8 फीसदी छूट दी जाएगी। साथ ही बिल का नियमित भुगतान भी जरूरी है। पंचनामा बनने के बाद उपभोक्ता का नियमानुसार बिजली कनेक्शन होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया दो बार पंचनामा बनने पर उपभोक्ता को छूट नहीं दी जाएगी। श्री मिश्रा ने बताया कार्यालय स्तर पर प्री-सेटिंग पर ऊर्जा प्रभार ब्याज पर छूट मिलेगी।