चोरी के 7 आरोपियों को जेल भेजा
जूनमहीने में हुई चोरी के सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने आराेपियों से करीब 6 किलो चांदी 30 हजार रुपए नकदी जब्त कर न्यायालय से फरियादी को सौंपी गई।
थाना प्रभारी जयराम सोलंकी ने बताया नगर के गांधी चौक स्थित सराफा व्यापारी भीकमचंद जैन के छोटे भाई शांतिलाल जैन 20 जून को शाम करीब 7.30 बजे दुकान का शटर बंद कर रहे थे। इस दौरान आभूषण नकद का झोला उन्होंने ओटले पर रखा था। इस दौरान अज्ञात बदमाशों ने झोला ले कर बाइक से भाग गए थे। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसमें पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर खेतिया न्यायालय में पेश किया। जहां से सात आरोपियों को उपजेल सेंधवा भेजा गया। आरोपियों के पास से जब्त करीब 6 किलाे 499 ग्राम चांदी 30 हजार रुपए जब्त कर फरियादी भीकमचंद्र जैन को न्यायालय के आदेश पर सौंपे गए। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अनिल पाठक, एएसआई एमएस शेख, आरक्षक संदीप परमार, सैनिक सुखदेव का सहयोग रहा।