- Hindi News
- 5830 केस का निपटारा किया 4.76 करोड़ के अवार्ड पारित
5830 केस का निपटारा किया 4.76 करोड़ के अवार्ड पारित
पांच साल बाद एक हुए तो खिल उठे चेहरे
लोक अदालत में शनिवार को टूटे रिश्तों के तार फिर जुड़ गए। जज, वकील सैकड़ों लोगाें की मौजूदगी में पांच साल से जुदा एक जोड़े ने बच्चाें के भविष्य की खातिर फिर हमसफर बनना स्वीकार किया। जमीन विवाद के चलते एक-दूसरे से दूर हुए भाइयों ने भी दूरियां मिटा दी।
17 वर्ष पहले विवाह बंधन में बंधे दंपती मामूली विवाद के चलते करीब 5 साल से अलग रहकर तलाक का केस लड़ रहे थे। शनिवार को जिला सत्र न्यायाधीश आर.के. श्रीवास्तव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डी.पी. सिंह की समझाइश दोनों पक्षों के वकील के.एस. शेख एवं संजय तोमर के प्रयास से डही वासी पड़छिया पिता सुरसिंह बड़वानी के बमनाली गांव की दुर्गाबाई ने तलाक का केस वापस ले लिया। साथ ही कोर्ट में एक-दूसरे को माला पहनाई परस्पर हाथ थामकर अपने घर खुशी-खुशी चल दिए। दंपती की पांच संतान हैं। मनमुटाव के चलते दो लड़के एक लड़की दुर्गाबाई (माता) के पास दो लड़की पड़छिया (पिता) के पास रह रही थी। पड़छिया ने कहा हमारे अलग रहने से सबसे ज्यादा परेशान बच्चे हो रहे थे। अब दोनों मिलकर उनका भविष्य संवारेंगे।
जिला न्यायालय परिसर बड़वानी में शनिवार को लगी लोक अदालत की शुरुआत सुबह 10.30 बजे जिला सत्र न्यायाधीश आर.के. श्रीवास्तव, कलेक्टर रवींद्र सिंह एवं एसपी तिलक सिंह ने किया। इस दौरान विशेष न्यायाधीश देवेंद्रसिंह सोलंकी, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश हितेंद्रसिंह सिसौदिया, द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश अफसर जावेद खान, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डीपी सिंह, न्यायाधीश वर्ग-1 मानवेंद्र पवार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पीके मुकाती सहित बड़ी संख्या में वकील एवं पक्षकार मौजूद थे।
कोर्ट से रैफर
योग
प्री-लिटिगेशन
स्थान केस आए निपटारा अवार्ड पारित केस आए निपटारा अवार्ड पारित केस आए निपटारा अवार्ड पारित
बड़वानी 36701312 4408254 1406 564 13699000 5076 1876 18107254
अंजड़2432581 2096049 193 147 1138215 2625 728 3234264
खेतिया1824435 2548362 286 78 908769 2110 513 3457131
राजपुर1538418 2290542 621 223 00000 2159 641 2290542
सेंधवा35381184 4836339 4841 888 15752462 8379 2072 20588798
योग130023930 13889004 7347 1900 31498446 9030 5830 47677989
इतने केस अाए इतनों का हुआ निपटारा
बोकराटा के फूलदार देवराम के बीच जमीन को लेकर एक दशक से