- Hindi News
- मार्ग पर धूल के गुबार दुरुस्त करने की मांग
मार्ग पर धूल के गुबार दुरुस्त करने की मांग
नगर के बीच से निकल रहा सेंधवा-खेतिया मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो गया है। इससे यहां से आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस मार्ग पर रहने वाले लोगों दुकान संचालकों को धूल के गुब्बार से परेशान होना पड़ रहा है। लोगों ने बताया जब तक यह मार्ग नहीं बन जाता। हमें इस समस्या से जूझना पड़ेगा। लंबे समय से इस मार्ग के निर्माण की मांग की जा रही है लेकिन मार्ग निर्माण में लापरवाही के चलते आम लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
वीरेंद्र वाणी ने बताया सेंधवा-खेतिया मार्ग को लेकर कई सालों से क्षेत्र के रहवासी संघर्ष कर रहे हैं। मार्ग के निर्माण नहीं होने से लोगों को धूल खराब मार्ग से सफर करना मजबूरी बन गया है। अगर इसी तरह मार्ग का निर्माण नहीं हुआ तो यहां से लोगों को सफर करना भी मुश्किल हो जाएगा। इस मार्ग पर रहने वाले लोगों को वाहनों के कारण उड़ने वाली धूल के कारण परेशानी हो रही है। साथ ही बीमारी होने का डर बना हुआ है। इस मार्ग पर रोजाना छोटी बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती है। इससे लोग परेशान है।
नेताओंने दिए आश्वासन, नहीं दिखा काम- लोगोंने बताया इस मार्ग को लेकर आंदोलन हुए है। चुनाव के दौरान लोगों ने इस मार्ग के निर्माण को मुद्दा बनाकर वोट मांगे लेकिन अब जीतने के बाद इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जबकि यहां से हमेशा अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि गुजरते हैं। इसके बाद भी अब तक इस मार्ग के संबंध में किसी ने सुध नहीं ली है। लोगों ने इस मार्ग के निर्माण को जल्द पूरा करने की मांग की है।
इस क्षतिग्रस्त मार्ग के कारण उड़ती है धूल।