लोक अदालत में समझौता होने पर बांटे पौधे
512 मामलों का निराकरण कर 34 लाख 57 हजार 131 रुपए की वसूली
न्यायालय परिसर में मेगा नेशनल लोक अदालत लगाई गई। इसमें न्यायाधीश प्रेमपालसिंह ठाकुर, अकबर शेख की अध्यक्षता की अदालत में फौजदारी प्रकरण 104 आपसी सामंजस्य एवं सुलह से निराकृत किए गए। प्रकरण पर समझौता होने पर न्यायाधीश ने पौधे वितरित किए।
अभिभाषक संघ राजपुर के अध्यक्ष ठाकुर भूपेंद्रसिंह चौहान, चंद्रशेखर सेन, जगदीश गुप्ता, हीना शेख प्रदीप सुगंधी, विजयसिंह चौहान, प्रदीप सत्संगी, राजेश गुप्ता, कैलाश पाल, गोपाल पाल, सलीम खान, महेश जैन अभिभाषकों ने पक्षकारों को समझाइश दी। इससे पक्षकारों में राजीनामा किए जाने के लिए प्रेरित किया। राजस्व न्यायालय के 27 प्रकरण एवं शांति भंग के 175 प्रकरण निराकृत किए। एसडीएम जेएस बोरिया के न्यायालय में करीब 100 प्रकरण निराकृत किए गए। इसी तरह नगर परिषद के 52 वसूली प्रकरण, नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक राजपुर एवं पलसूद, भारतीय स्टेट बैंक शाखा राजपुर, जुलवानिया, पलसूद का निराकरण किया गया। मेगा लोक अदालत की शुरुआत गांधीजी के चित्र पर न्यायधीश प्रेमपालसिंह ठाकुर, अकबर शेख, अभिभाषक संघ अध्यक्ष ठाकुर भूपेंद्रसिंह चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। इसके अलावा बीएसएनएल के 67 प्रकरण निराकृत किए गए। मेगा लोक अदालत में पक्षकारों ने बढ़-चढ़कर दिलचस्पी से अपने प्रकरण निराकृत कराए। इस दौरान वन विभाग ने पक्षकारों को मौसंबी, बादाम, नींबू और त्रिवेणी के पौधे दिए गए। सभी बैंकों के करीब 30 प्रकरण का निराकरण किया गया।
लोगों को पौधे देते न्यायाधीश।
दीप प्रज्ज्वलित करते अतिथि।