- Hindi News
- डेढ़ करोड़ से अधिक का हुआ घोड़ा व्यापार, 2100 घोड़े मेले में पहुंचे
डेढ़ करोड़ से अधिक का हुआ घोड़ा व्यापार, 2100 घोड़े मेले में पहुंचे
नगरसे करीब 35 किमी दूर महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले के सारंगखेड़ा में दत्त जयंती से शुरू हुए 15 दिनी मेले में अब तक व्यापार करीब डेढ़ करोड़ के ऊपर चला गया है। मेले में मंगलवार तक 2100 घोड़ा घोड़ी चुके हैं। इसमें से करीब 598 की बिक्री से 1 करोड़ 50 लाख 28 हजार 300 रुपए का व्यवसाय हुआ है।
यात्रा के पहले से ही घोड़ों की खरीदी शुरू हो गई है। राज्य के साथ ही देशभर के घोड़े प्रेमी रोजाना यहां घोड़े खरीदने पहुंच रहे हैं। इससे बाजार में राेजाना लाखों रुपए का व्यवसाय हो रहा है। गांव में स्थित एक मुखी दत्त मंदिर में दर्शनों मन्नत पूरी होने पर तुलादान का क्रम जारी है। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु शक्कर, गुड, मिठाई, फल और नारियल से तुलादान कर अपनी मन्नत उतार रहे हैं। प्रशासन दत्त मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं की पूर्ति के लिए महिला पुरुषों के दर्शन के लिए अलग-अलग व्यवस्था की है। मंदिर परिसर में चार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। जलपूर्ति के लिए पांच लाख लीटर की क्षमता की तीन टंकियां लगाई गई है। साफ-सफाई के लिए 25 सफाई कर्मचारी, दो एंबुलेंस इसमें एक एंबुलेंस पर 24 घंटे डॉक्टरों की टीम काम कर रही है। 180 पुलिस कर्मचारी, 35 महिला पुलिस कर्मचारी 18 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा मेले में बम खोज दस्ता, डाग स्काट, दंगा नियंत्रक की नियुक्ति भी की गई है। मनोरंजन के लिए मेले में आधुनिक झूले, मौत का कुआं, सर्कस सहित अन्य दुकानें लगी हुई है।
मेले में शामिल घोड़ी ढाेल-ताशों पर थिरकती हुई।