- Hindi News
- अब क्षेत्र के किसान देखेंगे पॉली हाउस और औषधीय खेती
अब क्षेत्र के किसान देखेंगे पॉली हाउस और औषधीय खेती
शासनकी योजना के तहत क्षेत्र के 100 किसानों का दल मंगलवार को पांच दिनी भ्रमण पर रवाना हो गया। दल में शामिल किसान मंदसौर, नीमच आदि जिलों में पॉलीहाउस औषधीय खेती देेखेंगे।
उद्यानिकी खेती करने वाले सेंधवा, निवाली और खेतिया के 50-50 किसान राज्य पोषित योजना और उद्यानिकी मिशन योजना के अंतर्गत भ्रमण पर रवाना हुए। पानसेमल के उद्यानिकी विकास अधिकारी एसआर औसारी के नेतृत्व में पांच दिन तक राज्य के धार, रतलाम, मंदसौर, नीमच, उज्जैन, देवास, इंदौर और खरगोन की उद्यानिकी फसलों का अवलोकन करेंगे। उन्नतशील किसानों से पाॅलीहाउस, नेट हाउस, ग्रीन हाउस और खुले में की जा रही उन्नत उद्यानिकी खेती की तकनीकी की जानकारी लेंगे।
दलको किया रवाना
वरिष्ठउद्यान अधिकारी सेंधवा एमएस खान ने बताया कि उद्यानिकी खेती को बढ़ावा देने और किसानों को अधिक आए हो इस उद्देश्य से नई तकनीक सिखाने के लिए क्षेत्र के किसानों को भ्रमण कराया जा रहा है। विभाग के उपसंचालक एसएल नागर ने दल को रवाना किया। भ्रमण के दौरान किसान धार में कलगी आम, रतलाम में पॉलीहाउस में फूल और सब्जी, शेडनेट हाउस में टमाटर, अनार, केला, पपीता की खेती, मंदसौर में अफीम, खरगोन में बेड़िया मिर्च मंडी देखेंगे। कृषि विज्ञान केंद्र मंदसौर, इंदौर और खरगोन में प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।