तीन दिन से बीएसएनएल लाइन ठप
निवाली | तीनदिन से बीएसएनएल की सेवाएं ठप है। इस संबंध में जब अधिकारियों से पूछताछ की तो उन्होंने लाइन कटने की बात कही है। लाइन कटने से निवाली, पानसेमल खेतिया क्षेत्र के लोग परेशान है। लोगों के अनुसार बीएसएनएल की लाइन कटने से इंटरनेट, लैंडलाइन बंद है। बैंक सहित अन्य शासकीय काम में परेशानी रही है। विद्यार्थियों को फार्म अन्य काम करने के लिए मशक्कत करना पड़ रही है।