पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पौधारोपण कर दूल्हा दुल्हन ने लिए फेरे

पौधारोपण कर दूल्हा-दुल्हन ने लिए फेरे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेतिया | पर्यावरणएवं प्रकृति की रक्षा के लिए दूल्हा-दुल्हन ने फेरों से पहले पौधारोपण किया। पौधारोपण कर समाज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सोमवार को ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी महेश सोहनी की बेटी विशाखा का विवाह धामनोद निवासी पीयूष शर्मा के साथ हुआ। उन्होंने गायत्री कॉलोनी के मंदिर परिसर में चंदन, आम अन्य प्रजाति के पौधे लगाए। उन्होंने बताया इसका उद्देश्य समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। जिस तरह बेटी काे लाड़ प्यार से बड़ा किया जाता है। उसी तरह पौधे को भी बड़ा किया जाना चाहिए।