राज्य स्तर पर कुलदीप सत्यनारायण का चयन
राज्य स्तर पर कुलदीप सत्यनारायण का चयन
सेंधवा|शासकीय उत्कृष्टहायर सेकंडरी स्कूल के छात्र कुलदीप सत्यनारायण का चयन आदिम जाति कल्याण विभाग की राज्य स्तरीय की टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा में हुआ है। शिवगढ़ (रतलाम) में संभाग स्तरीय सीनियर वर्ग स्पर्धा हुई थी। इसमें प्रदर्शन के आधार पर कुलदीप का राज्य स्तर पर चयन हुआ। राज्य स्तरीय स्पर्धा 19 से 21 सितंबर को कापी (मंडला) में होना है। छात्र के चयन पर सहायक आयुक्त आरके जैन, जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश मालवीय, प्राचार्य वीएस मंडलोई आदि ने हर्ष व्यक्त किया। छात्र ने संजय चौधरी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त किया।
चिरकलीजाधव का निधन
निवाली| नगरसे दो किमी दूर स्थित किराड़िया फलिया में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरज्या जाधव की मां चिरकली जाधव (95) का गुरुवार को निधन हो गया। अंतिम संस्कार गृहग्राम स्थित मुक्तिधाम पर सुबह 11 बजे किया गया। अंतिम यात्रा में खेतिया, पानसेमल, पलसूद, सेंधवा, चाटली, जोगवाड़ा महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
अब22 सितंबर को लगेगा मतदाता शिविर
बड़वानी| एसबीएनपीजी कॉलेज के सभागृह में 19 सितंबर को लगने वाला विशेष मतदाता शिविर अब 22 सितंबर को लगेगा। इसमें एसडीएम दीपक आर्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों से अवगत कराएंगे।
एकमहिला दो पुरुषों ने खाया जहर
बड़वानी| गुरुवारको एक महिला दो पुरुषों को जहर खाने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के अनुसार मांगीबाई पति कमल निवासी कसरावद, भोलू पिता बोंदर निवासी मोहीपुरा डोंगरसिंह पिता झेणा निवासी निवाली को जहरीला पदार्थ खाने के बाद अस्पताल लाया गया।