बोनस अंक देकर नियमित करें
अतििथ शिक्षकों ने समस्या को लेकर पटवारी को ज्ञापन सौंपा
भास्करसंवाददाता|खेतिया
अतिथिशिक्षकों ने समस्याओं को दूर करने के लिए विधायक के नाम का ज्ञापन गुरुवार को सौंपा। इसमें उन्होंने बोनस अंक देकर नियमित किए जाने की मांग की है। गुरुवार को अतिथि शिक्षकों ने विधायक दीवानसिंह पटेल के नाम का ज्ञापन तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार की अनुपस्थिति में पटवारी को सौंपा। अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष रवींद्र सोनीस ने कहा अतिथि शिक्षकों को कार्यरत शालाओं में बोनस अंक देकर नियमित किया जाने की मांग की गई है। भटू सोनवणे, संदीप चौहान, प्रशांत सिरसाठ, देवराज चौहान, शत्रुधन बच्छाव, प्रशांत चौधरी, पांगा जाधव, विजयसिंह सोलंकी, अमृत रावतले, हिम्मत मेहता, अनिल पटेल सहित अन्य लोग शामिल थे।
पटवारी को ज्ञापन सौंपते अतिथि शिक्षक।