- Hindi News
- स्ट्रांग रूम में बिजली और पानी की व्यवस्था की जाएं
स्ट्रांग रूम में बिजली और पानी की व्यवस्था की जाएं
नगरमें कोई संवेदनशील मतदान केंद्र तो नहीं है। मतदान कर्मचारियों को केंद्र तक जाने के लिए रास्ता अच्छा है या नहीं। स्ट्रांग रूम में क्या व्यवस्था की है। स्ट्रांग रूम में बिजली, पानी की व्यवस्था की जाए। अगर नहीं है तो उसे पहले पूरा करें। मतदान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं चलेगी।
गुरुवार को स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर रवींद्रसिंह ने रिटर्निंग अफसरों से यह बात कही। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के तहत नगर के बालक स्कूल में स्ट्रांग रूम बनाया है। कलेक्टर गुरुवार दोपहर करीब 4.15 बजे पानसेमल से निरीक्षण कर नगर में पहुंचे। उन्होंने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर पंचायत चुनाव की गतिविधियों का जायजा लिया।
उन्होंने अफसरों रिटर्निंग अफसरों से गांवों की स्थिति, पुलिस बल तैयारियों की जानकारी ली। एसडीएम पीएस चौहान ने बताया शुक्रवार सुबह 10.30 बजे कन्या स्कूल में प्रशिक्षण होगा, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। इसमें 9 मास्टर ट्रेनर 705 10 अन्य स्थानीय कर्मचारियों को प्रशिक्षण देंगे। कलेक्टर ने बताया ट्रेनिंग में कर्मचारियों को मतदान केंद्रों पर मतगणना की जानकारी दी जाएगी। बीईओ केके सक्सेना ने बताया मशीनों का प्रैक्टिकल एवं थ्योरी दोनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कलेक्टर रवींद्रसिंह ने कहा मतदान कर्मियों को आवाजाही में परेशानी हो। इसके लिए यातायात व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाए। वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की जाए। तहसीलदार केसी ठाकुर ने बताया कस्तूरबा आश्रम परिसर खेतिया रोड पर पार्किंग व्यवस्था की गई है। साथ ही एक कर्मचारी नियुक्ति किया है, जो व्यवस्थाओं को देखेगा। इस दौरान एसपी तिलकसिंह, एसडीएम पीएस चौहान सहित शासकीय अमला उपस्थित था।
व्यवस्थाओं का जायजा लेते कलेक्टर रवींद्र सिंह और अन्य।