पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाड़े में आग लगने से लकड़ी बाइक जली

बाड़े में आग लगने से लकड़ी बाइक जली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़े में आग लगने से लकड़ी बाइक जली

भास्कर संवाददाता|खेतिया

रविवार-सोमवारकी दरमियानी रात में नगर के माता चौक स्थित पटेल बाड़े में अज्ञात कारण से आग लग गई। लकड़ी, बैलगाड़ी के पहिए और बाइक जल गई। फायर फाइटर ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। नगर के माता चौक स्थित पटेल बाड़े में पुरुषोत्तम यादव पटेल के पशु बांधने के बाड़े में अज्ञात कारण से आग लग गई। सूचना के बाद खेतिया पुलिस नगर परिषद का फायर फायटर घटना स्थल पर पहुंचा। करीब एक घंटे तक प्रयास करने पर आग पर काबू पाया गया। सोमवार सुबह नायब तहसीलदार एसआर गोलकर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने नुकसान का आकलन किया। इसमें एक बाइक, ट्यूबवेल के केसिंग पाइप, बैलगाड़ी के पहिए, पुरानी सागवान की लकड़ी के 40 गुल्ले अन्य सामान जल गए। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। मामला दर्ज कर जांच में लिया है।