- Hindi News
- बीएसएनएल लाइन बंद, 4 दिन से लोग हो रहे परेशान
बीएसएनएल लाइन बंद, 4 दिन से लोग हो रहे परेशान
बीएसएनएलकी ब्राडबैंड सुविधा चार दिन से बार-बार टूट रही है। इसके चलते आसपास के क्षेत्र में संचार व्यवस्था सहित बैंक, साइबर कैफ का व्यापारी ठप हो रहा है। क्षेत्र में संचार व्यवस्था ठप होने से खेतिया, पानसेमल, निवाली, सेंधवा के लोग परेशान है। शुक्रवार से बैंक का लेन-देन बंद है। जो सोमवार को भी बंद रहा। दिनभर लोग परेशान होते हुए दिखाई दिए।
सेंधवा-बालसमुद के पास बकवाड़ी क्षेत्र में निजी लाइन डालने वाली कंपनी ने बीएसएनएल की लाइन के तार दो से तीन बार तोड़ टूट चुकी है। इससे विभाग के कर्मचारी लाइन को बार-बार दुरुस्त करने में लगे हुए है। लाइन टूटने से भारतीय स्टेट बैंक सरकारी दफ्तरों में काम आॅनलाइन होने से व्यापार कामकाज ठप रहा। दिलीप वाणी सुरेंद्र सोनी ने बताया लाइन ठप होने से लेने देन नहीं कर पाए है। बार-बार लाइन टूटने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को दिनभर इंटरनेट बंद होने के बाद शनिवार को आधे दिन तक रुके हुए काम हुए। इसके बाद फिर नेट बंद हो गया। रविवार को छूट्टी के बाद सोमवार को फिर सुबह से नेट बंद हो गया। इससे बैंक में लोगों की लंबी कतार दिखाई दी। विद्यार्थी भी फार्म भरने के लिए मशक्कत करते हुए दिखाई दिए। दिनभर सुधार काम चलने के बाद शाम तक लाइन दुरुस्त की गई। लोगों ने बीएसएनएल से लाइन को दुरुस्त कर सुविधा देने की मांग की है।
लिंक बंद होने से बैंक में लगी उपभोक्ताओं की भीड़।