सभा में कई विकास कार्य को स्वीकृति दी
नगरपरिषद का साधारण सम्मेलन स्थानीय परिषद के सभा कक्ष में गुरुवार को हुआ। सम्मेलन में विधायक प्रतिनिधि गोविंद जोशी का प्रथम सम्मेलन में आगमन पर नप अध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल ने स्वागत किया। नगर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों पर विचार-विमर्श कर एवं नामांतरण प्रकरणों पर भी ध्वनिमत से सहमति जताई गई। सम्मेलन में नगर के खेतिया सेंधवा स्टेट हाईवे पर निवाली रोड स्वागत द्वार से खेतिया रोड पर बने स्वागत द्वार तक मार्ग के दोनों ओर लाइट लगाने की व्यवस्था किए जाने का प्रस्ताव सर्वानुमति से पारित किया गया।
इनके टेंडर भी हुए स्वीकृत
वार्ड01, 07 09 में सीसी रोड निर्माण कार्य 08.32 लाख, वार्ड 10, नया प्लाट में सीसी रोड निर्माण 05.22 लाख, वार्ड क्रमांक 08, भोई प्लाट में सीसी रोड निर्माण 03.14 लाख, वार्ड क्रमांक 02, 03, 09, 11 में सीसी रोड निर्माण 04.73 लाख, सब्जी मंडी में शेड का निर्माण कार्य वार्ड क्रं. 11 09.66 लाख, यात्री प्रतीक्षालय का मरम्मत एवं उन्नयन कार्य 02 लाख रुपए स्वीकृत हुए।
यह प्रस्ताव भी हुए पारित
>26 जनवरी 2015 गणतंत्र दिवस मनाए जाने के संबंध में चर्चा। > बस स्टैंड स्थित दुकानों का शेष निर्माण कार्य पूर्ण कराए जाने की स्वीकृति। > वार्ड क्र. 5 में सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य कराए जाने की स्वीकृति। > वार्ड क्रमांक 12, नया प्लाट चौराहे पर सार्वजनिक सुविधाघर निर्माण काम किए जाने। > नामांतरण प्रकरण स्वीकृति।
बैठक में चर्चा करते परिषद के सदस्य।
साधारण सभा